जोगिंदर नगर में ग्लैंडर्स बीमारी घोड़े में पाए जाने के बाद सोलन का पशुपालन विभाग भी पूर्ण रूप से सतर्क हो गया है और उन्होंने ग्राम वासियों को जागरूक रहने की सलाह दी है। यह जानकारी पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विवेक लांबा ने मीडिया को दी उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा भी उन्हें अलर्ट रहने के निर्देश हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक सोलन में किसी भी घोड़े प्रजाति में इस तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी ग्राम वासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
अधिक जानकारी देते हुए विभाग के उपनिदेशक विवेक लांबा ने बताया कि ग्लैंडर्स बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है और इसके लक्षण मिलने पर पशु को मार दिया जाता है क्योंकि यह बीमारी पशुओं से फिर मनुष्यों में भी आ जाती है और यह जानलेवा होती है। उनके द्वारा पशुपालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं और उन्हें बताया जा रहा है कि अगर ग्लैंडर्स बीमारी के लक्षण घोड़े में पाए जाते हैं तो उसकी सूचना व जल्द से जल्द विभाग को दें। ताकि समय रहते उस पर नियंत्रण किया जा सके।