सोलन भाजपा ने अब कांग्रेस की नगर निगम को घेरने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है पानी के बिलों को लेकर भाजपा नेताओं ने अब सड़कों पर उतरने की तैयारी कर ली है। पानी के बिलों को लेकर भाजपा कार्यालय में आपात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि वह जल्द ही नगर निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे यह चेतावनी भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता और कार्यकारिणी सदस्य राजेश कश्यप ने मीडिया के मीडिया को दी उन्होंने बताया कि नगर निगम को किसी भी सूरत में पानी के बिल बढ़ाने नहीं देंगे। उन्हें पता चला है कि नगर निगम करीबन 4 गुणा पानी के बिलों को बढ़ाने जा रही है। जो शहर वासियों के साथ ज़्यादती है।
अधिक जानकारी देते हुए भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता और कार्यकारिणी सदस्य राजेश कश्यप ने कहा कि वह बूथ स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे ताकि सोलन की जनता अवगत हो कि नगर निगम सोलन अब करीबन चार गुणा पानी के बिल करने जा रही है। वहीँ इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सात फरवरी को एक उग्र आंदोलन शहर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल सोलन और पालमपुर में ही यह रेट चार गुणा किए गए है। जो बेहद अधिक है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि फ्री पानी उपलब्ध करवाएंगे लेकिन अब चार गुणा बिल वसूलने की तैयारी की जा रही है।
फ्री पानी देने का वादा कर अब चार गुणा बिल थमाने को तैयार है कांग्रेस नगर निगम सोलन : शैलेन्द्र गुप्ता
