सोलन वासियों को अब चार गुना पानी के बिल थमाने की तैयारी कर रही नगर निगम : शैलेन्द्र गुप्ता
सोलन वासियों ने कांग्रेस की नगर निगम इसलिए चुनी थी ताकि उन्हें फ्री पानी मिलेगा और उनके घर से फ्री कूड़ा उठाया जाएगा। उनके लुभावने वादे सुन कर सोलन की जनता ने कांग्रेस की नगर निगम बनाई। लेकिन अब नगर निगम पानी फ्री देने की बजाय अब सोलन शहरवासियों को करीबन चार गुना पानी का बिल थमा सकती है। यह आरोप सोलन नगर निगम के पार्षद , भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने लगाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपनी आय को बढाने के लिए अपनी सभी हदें पार करने जा रही है जिसकी सभी तैयारियां नगर निगम में गुपचुप रूप से चल रही है यहाँ तक कि आईपीएच विभाग ने नगर निगम से बढी हुई दर से पैसा वसूलना भी आरम्भ कर दिया है। लेकिन भाजपा इस कदम को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले कुछ दिनों में सोलन की जनता के हित में वह उग्र आंदोलन करेगी।
शैलेंद्र गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जो पानी मेहंगा किया गया है वह केवल सोलन और पालमपुर की नगर निगम के लिए ही किया गया है। जो सोलन के साथ बेहद सौतेला व्यवहार है नगर निगम सोलन पानी के बिलों को बढाने के जो ख्वाब ले रही है और जो ताने बाने बुन रही है उनके मंसूबों में भाजपा उन्हें कामयाब नहीं होने देगी भाजपा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा और शहर वासियों के साथ ज़्यादती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी