बेनामी सम्पतियों के मालिकों की उड़ने लगी नींदें  क्योंकि ज़मीन को आधार कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया हुई आरम्भ 

आने वाले समय में अब भूमि घोटाले   शून्य होने वाले हैं क्योंकि अब आधार कार्ड से  जमीनों के साथ लिंक किया जा रहा है और जिस कारण भूमि विवाद भी कम होने की उम्मीद की जा रही है। जिसके लिए  अब  आपको आधार कार्ड से अपनी  जमीन को  लिंक करवाना पड़ेगा।  इसके लिए प्रदेश सरकार ने कवायत  कर दी है।  और पटवार सर्कल में ज़मीनों को आधार से जोड़ा जा रहा है।   यह जानकारी एसडीएम सोलन पूनम बंसल ने मीडिया को दी।  उम्मीद की जा रही है इस प्रक्रिया से कई बेनामी सम्पतियाँ भी सामने आ सकती है। साथ ही बैंको से होने वाले फ्रॉड भी कम होंगे।  इस प्रक्रियां के आरम्भ होते ही बेनामी सम्पतियों के मालिकों की नींदे उड़ने आरम्भ हो गई है।
एसडीएम सोलन पूनम बंसल ने बताया कि जमीनी खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाने का कार्य आरंभ कर दिया गया।  जिसमें  ज़मीन के मालिक  संबंधित पटवार खाने में जा कर  ज़मीन को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते है।  उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वह जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवाने में विभाग की मदद करें।  उन्होंने बताया कि आधार कार्ड से जमीन लिंक होने के कारण कई तरह की  धोखेबाजी पर भी नियंत्रण और जिलास प्रशासन को भी भूमि व्यवस्था बनाने में आसानी होगी।