आप की गाय के अगर बछड़ा पैदा हुआ तो विभाग आप के पैसे करेगा वापिस

अब  जिला सोलन में  सभी ग्राम वासियों के पास में उन्नत किस्म के पशु होंगे।  जिसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है  . जिसके माध्यम से  पशुओं को इंजेक्शन के माध्यम से उन्नत किस्म की नस्ल  के पशु ही किसानों के घरों पर पैदा होंगे यह जानकारी पशुपालन विभाग के उपनिदेशक  अधिकारी विवेक लांबा ने मीडिया को दी।

उपनिदेशक विवेक लांबा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि बहुत ही कम पैसों पर यह इंजेक्शन पशुओं को लगाया जा रहा है जिसकी मदद से उनके पशुओं को उत्तम किस्म की गाय  पैदा होगी अगर किसी पशु के बछड़ा पैदा होता है तो उसके पैसे वापस कर दिए जाएंगे उन्होंने कहा कि इस तकनीक से किसानों को बेहद फायदा होने वाला है और वह इस तकनीक का जल्द से जल्द फायदा उठाएं।