भारती शर्मा का पहाड़ी फर्नाटा गीत सोलन में हुआ लांच 

सुप्रसिद्ध गायक केएल सहगल ने भारती शर्मा के   पहाड़ी  फरनाटा  वीडियो एल्बम  को लॉंच किया।  यह गीत गायक के एल सहगल ने प्रेस वार्ता के दौरान लांच किए।  इस मौके पर गायिका भारती शर्मा भी मौजूद थी। आप को बता दें कि इस से पहले भी भारती शर्मा कई गीत हिमाचल की जनता को समर्पित कर चुकी है।  जिसे हिमाचलवासियों ने खूब सराहा है।  पहाड़ी  फरनाटा  वीडियो एल्बम में  तीन गीत  हैं। जो कुछ घंटों पहले सोशल मीडिया पर लांच किए गए है जिन्हें बेहद पसंद किया जा रहा है।
अधिक जानकारी देते हुए  गायिका भारती शर्मा ने बताया कि उनके गीत के फेमस गीत लेखक  बोल  बबलू बॉबी ने लिखे है और प्रभु नेगी ने इसे म्युज़िक दिया है।  उन्होंने बताया कि इन गीतों को सोलन और शिमला की हसीन वादियों में फिल्माया गया है।  उन्होंने बताया कि इस में योगेश कुमार अत्रि और अन्य मॉडल्स ने इस में अभिनय किया है वहीँ  हिमालयन डांस ग्रुप ने  इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि इस से पहले साथिया गाना उन्होंने लांच किया था उसे भी हिमाचल की जनता ने बेहद प्यार दिया उन्हें उम्मीद है कि इस एलबम को भी सभी बेहद पसंद करेंगे।