2027  में सोलन की  पांचों सीटों पर विजय हासिल करना अब उनका एकमात्र लक्ष्य होगा : रतन पाल 

जिला सोलन अध्यक्ष बनने के बाद  भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने मीडिया से बातचीत की और  अपने लक्ष्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने सबसे पहले अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया जिनके आशीर्वाद से वह एक बार फिर से भाजपा जिला अध्यक्ष बने।  वहीँ उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी सर्वसम्मति से उन्हें सौंपी गई है वह उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।  सभी कायर्कर्ताओं को एक जुटता के साथ आगे लेकर चलेंगे और भाजपा को एक बार फिर जिला में मजबूत करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन लोकसभा चुनावों में उन्होंने बेहद अच्छे मार्जन से जीत हासिल कर कांग्रेस को पाँचों विधानसभा क्षेत्र पर पटखनी दी है।  यही वजह है कि भाजपा नेताओं ने उन पर विश्वास कर पुनः  जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।  वह पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात एक कर देंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेंगे।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर सत्ता में आई जिसकी वास्तविकता अब प्रदेश की जनता को पता चल चुकी है। उन्होंने कहा कि  2027  में पांचों सीटों पर विजय हासिल करना अब उनका एकमात्र लक्ष्य होगा।