सोलन में विश्व संवाद केंद्र द्वारा पत्रकारों को सम्मानित करते हुए मनाई नारद जयंती

विश्व संवाद केंद्र ने आज सोलन में नारद जयंती मनाई, जो ब्रह्मांड के पहले पत्रकार माने जाने वाले देवर्षि नारद को समर्पित है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर बीएस पंवार मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विश्व संवाद केंद्र के उपाध्यक्ष यादविंद्र सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारों को हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहना चाहिए और अपनी लेखनी से समाज में सकारात्मकता फैलानी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि उनकी भूमिका समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
चौहान ने बताया कि संस्था वर्षों से पत्रकारों के सम्मान में नारद जयंती का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद पहले पत्रकार थे और उनकी जयंती पत्रकारों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि वे बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
बाइट:उपाध्यक्ष यादविंद्र सिंह चौहान