UP में कड़ाके की ठंड जारी, इस जिले में स्कूलों की छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश में कड़ाके ठंड जारी है। जिसे देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आगरा जिले में स्कूलों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं, 12वीं तक स्कूलों की कक्षाओं के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार शीतलहर को देखते हुए कक्षा छह से 12वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है, जो कि स्कूल अब सुबह 11 से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे। वहीं, प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा के चलते भी 22 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे। आपको बता दे कि यूपी सहित कई अन्य राज्यों में भी 22 जनवरी को स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
आपको बता दें कि यूपी में कड़ाके की ठंड जारी है। जिसके चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। वहीं बहुत जरूरी काम होने पर ही वे घर से बाहर निकल रहे हैं। कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहता है। वहीं, दोपहर बाद गलन फिर से बढ़ जाती है।