प्रकृति परीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले  अधिकारियों को आयुष विभाग सोलन ने किया सम्मानित : परवीन शर्मा 

आयुष विभाग द्वारा सोलन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें जिला भर से आए आयुष अधिकारियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयूष अधिकारी वैध परवीन शर्मा ने की।  इस मौके पर आयुष क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को  सम्मानित किया गया और उन्हें  भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया गया।  आयुष  से जुड़ी विभिन्न पदवतियों को जन जन तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया गया।  इस में उन्हें बताया कि वह समाज की बेहतरी के लिए कैसे कार्य कर सकते है।
अधिक जानकारी देते हुए वैध परवीन शर्मा  जिला आयुष अधिकारी  ने बताया कि विभाग द्वारा प्रकृति परीक्षण अभियान चलाया गया था।  जिसमें जिला के जिन अधिकारियों ने बेहतर कार्य किया उन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है।  उन्होंने बताया इसके अलावा भी जन अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया उन्हें भी आज सम्मानित किया गया।  ताकि भविष्य में उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा मिले।  उन्होंने बताया कि वर्ष भर उनके विभाग द्वारा क्या  क्या कार्य किए गए इसकी समीक्षा भी गई।  भविष्य और और बेहतर कार्य कैसे किए जाएं उसके लिए रूप रेखा भी तैयार की गई।  जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने आवश्यक सुझाव भी दिए।