हिमाचल में प्राकृतिक आपदा प्रदेश वासियों पर कहर बनकर टूटी है। जो अपने घरों में राजाओं की तरह रहते थे वह आज मंदिरों और टैंट्स में शरण लेने को मजबूर है। कई प्रभावित तो ऐसे है जिनके जीवन भर की पूँजी उफनता सैलाब बहा ले गया। इन प्रभावितों की प्रदेश सरकार उम्मीद से ज़्यादा मदद कर रही है प्रभावितों को करीबन एक लाख पैंतालीस हज़ार रूपये नकद दिए जा रहे है। वहीँ समाजिक संस्थाएं भी दिल खोल कर मदद कर रही है। दिल्ली की एवेरी इन्फेंट मैटर संस्था प्रभावितों के लिए राशन की किट और हाईजीन किट वितरित कर रही है।
संस्था के संयोजक शरद श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक वह राशन और हाईजीन की 175 किटें प्रभावितों को दे चुके है। उन्होंने बताया कि 690 किटों का लक्ष्य लेकर वह चल रहे है जो वह समूचे हिमाचल में बांटने जा रहे है। अगर इसके अलावा भी और ज़रूरत पड़ेगी तो वह इसकी संख्या बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों से आग्रह किया है कि इस आपदा के समय में अगर आप के आस पास कोई आपदा प्रभावित है तो वह उसकी अवश्य मदद करें।
