सोलन का ऐतिहासिक ठोडो मैदान एक बार फिर खिलाड़ियों की ऊर्जा से गूंजने वाला है। वेटरन इंडिया स्पोर्ट्स विंग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अंडर 13 हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 अप्रैल होगा , जो 21 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों — हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से आई 6 टीमें भाग ले रही हैं, जो मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन करेंगी।इस आयोजन की जानकारी टूर्नामेंट निदेशक दिनेश महाजन ने मीडिया को दी। हॉकी प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं है और स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन से न केवल खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि सोलन में खेल संस्कृति को भी नई पहचान मिलेगी।
दिनेश महाजन ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी यदि सही मार्गदर्शन न पाए तो नशे की ओर आकर्षित हो सकती है। लेकिन इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद और सरदार अरिजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
बाइट दिनेश महाजन