बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फाइनली अपनी बेटी राहा का चेहरा दुनिया के सामने दिखा दिया है। वे क्रिसमस की पार्टी से बाहर निकलते वक्त अपनी बेटी के साथ देखे गए। राहा कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं। राहा का वीडियो हर जगह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी बाकी के सेलेब्स की तरह क्रिसमस मनाने के लिए दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं। 24 दिसंबर की रात को रणबीर और आलिया ने पहले तो परिवार के साथ पार्टी की लेकिन वहां वो अकेले ही नजर आए और उनकी बेटी साथ में नहीं थी। लेकिन दूसरी क्रिसमस पार्टी में दोनों को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ देखा गया।

किस पर गई है राहा?
इस बार रणबीर और आलिया ने खुद सामने आकर बेटी राहा कपूर का चेहरा साफ-साफ दिखाया। पहले तो रणबीर, राहा को गोद में लेकर बाहर निकले। उनके साथ आलिया भी चल रही थीं फिर रणबीर ने मीडियो के सामने आकर राहा को गोद से उतार दिया और नीचे खड़ा किया। राहा की पहली झलक देखते ही फैंस उन पर भर-भरके प्यार बरसा रहे हैं। राहा की आंखों से लेकर उनके गुलाबी चेहरे तक की खूब तारीफ हो रही है। कोई कह रहा है कि वो अपनी मां जैसी हैं तो किसी को राहा, अपने परदादा राज कपूर जैसी लग रही हैं।

राहा की पहली झलक पर फैंस दिल हारे
ऐसी कई हस्तियां हैं जो अपने बच्चों की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करने की गुजारिश करती हैं। मशहूर हस्तियों के ऐसे मामले आए हैं। आलिया और रणबीर भी उनमें से एक हैं, जिन्होंने बेटी के जन्म के वक्त पपाराजी से ऐसी गुजारिश की थी। वैसे, आलिया ने हमेशा कहा कि वो जल्द ही बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाएंगी और अब फाइनली दोनों ने बेटी को दिखा ही दिया।

कब हुआ था राहा कपूर का जन्म?
आलिया और रणबीर ने पिछले साल 14 अप्रैल को शादी की थी। आलिया ने 6 अक्टूबर को बेटी राहा को जन्म दिया। राहा अब करीब 1 साल 2 महीने से अधिक की हो चुकी हैं। राहा के जन्म के वक्त आलिया ने बड़ी ही प्यारी फोटो शेयर करके सबको बताया था कि उनके घर नन्ही परी आई है। उन्होंने शेर, शेरनी और उनके बच्चे की फोटो शेयर करके प्यारा सा नोट लिखा था।