जापान के फेमस गेम शो को लोग बहुत देखते हैं। ये 90 के दशक से ही लोगों के बीच पॉप्युलर है। इंडिया में भी काफी फेमस है। तब जावेद जाफरी ने इसकी हिंदी में कमेंट्री की थी, जिसे सुनकर लोगों को बहुत हंसी आती थी। अब ये जिम्मेदारी भुवन बम को दी गई है।

Takeshi Castle की अनाउंसमेंट और पहली झलक के बाद अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें भुवन बम टीटू मामा वाले फेमस किरदार में दिखाई दे रहे हैं। कुछ जापानी लोग उनकी जूते की दुकान में आते हैं और उठाकर ले जाते हैं। कहां? सीधे जापान की राजधानी टोक्यो में। लोन ना चुका पाने के बदले में उनसे ‘ताकेशी कैसल’ शो की हिंदी में डबिंग करने को कहा जाता है।
देखिए ‘ताकेशी कैसल’ का ट्रेलर
जावेद जाफरी ने की थी हिंदी डबिंग

जापानी गेम शो के ये एक्टर होस्ट करते थे
पहले इस गेम शो की हिंदी डबिंग जावेद जाफरी किया करते थे।। उनके हिंदी डबिंग शो को आप यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। ‘ताकेशी कैसल’ एक जापानी गेम शो है, जो 1986 और 1990 के बीच टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम (टीबीएस) पर टेलिकास्ट हुआ था।
शो में नजर आएंगे जापानी एक्टर ताकेशी किटानो
इसे कॉमेडी एक्टर ताकेशी किटानो ने होस्ट किया था। वो महल के मालिक बनते हैं और खिलाड़ी उन तक पहुंचने के लिए कई सारी फिजिकल चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन मजेदार अंदाज में। ये दुनियाभर में फेमस शो बन गया था। इस बार भी ताकेशी किटानो आपको नजर आएंगे।